अपराध
मनाली: होटल में चली गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर

हिमाचल के पर्यटक स्थल मनाली के एक निजी होटल में गोली चलने का मामला सामने आया है। वारदात में एक की मौत हुई है और दूसरा गंभीर घायल बताया जा रहा है। दोनों बाहरी राज्य के बताए जा रहे हैं। मनाली के आसपास होटल लीज पर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल के कमरे को सील कर फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया है।
जानकारी के अनुसार दो लोगों ने मनाली के पास ही एक होटल लीज पर लिया था। काफी समय से वह उसे चला रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में एक ने दूसरे को गोली मार दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार दी। बताया जा रहा है दोनों दिल्ली से संबंधित हैं। अभी पुष्टि होनी बाकी है।



