जोगिंद्रनगर :माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल में टैलेंट हंट शो का आयोजन

माउंट मौर्य इंटरनेशनल स्कूल जोगिंद्रनगर में सत्र २०२२-२३ में प्रवेश लेने वाले नए छात्र- छात्राओं व अध्यापकों के लिए टैलेंट हंट शो का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के एमडी मनोज ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। टैलेंट हंट शो में छात्र-छात्राओं ने अपने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य समूह गान, स्किट द्वारा अपने अभिनय को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी इस शो में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बारे जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश ठाकुर ने बताया कि स्कूल में हर वर्ष नए सत्र की शुरुआत पर नए विद्यार्थियों व अध्यापकों की प्रतिभा से रू-ब-रू होने के उद्देश्य से टैलेंट हंट शो का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि टैलेंट हंट प्रतिभा के लिए एक अदभुत मंच के रूप में काम करता है,जिसे अन्यथा खुद को दिखाने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने स्कूल में सभी नए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक अपनी जिम्मेवारी का सही तरीके से निर्वाह करते हुए स्कूल को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहा।



