अपराध
हमीरपुर : मनाली के बाद हमीरपुर में चली गोलियां, गांव में दहशत का माहौल

हिमाचल प्रदेश में मनाली के बाद अब हमीरपुर जिला में भी गोलीकांड हुआ है। भोरंज थाना के जाहू चौकी के तहत मुंडखर तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर फायरिंग की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि अनुज नाम के युवक को धमकी देने के लिए उसके घर पर ये गोलियां चलाई गई हैं। इस वारदात में गांव का एक ही व्यक्ति शामिल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही आधी रात को पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी थी। गोली बार की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।



