कोलकाता के ऑडिटोरियम में मैंने भी किया है परफॉर्म : सिंगर अर्जुन कानूनगो
केके की मौत पर बोले
केके की मौत में दुख जताते हुए सिंगर अर्जुन कानूनगो बोले कि केके कोलकाता के ऑडिटोरियम में परफॉर्म कर रहे थे जब उन्होंने गर्मी की शिकायत की थी। अर्जुन कानूनगो ने कहा कि मैं भी उस ऑडिटोरियम में परफॉर्म कर चुका हूं। उन्होंने खुलासा किया कि वहां पर मैं भी सांस नहीं ले पा रहे था।
बॉलीवुड के मशहूर गायक केके ने 31 मई 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह उस दिन कोलकाता के नजरूल मंच पर परफॉर्मेंस दे रहे थे। स्टेज पर गाने के दौरान ही उन्हें बेचैनी होने लगी। वह वहां से तुरंत होटल पहुंचे। बताया जा रहा है कि लाइव शो के बाद केके बेहोश होकर गिर पड़े थे। केके की मौत के बाद नजरूल मंच पर हुए कॉन्सर्ट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। केके के वीडियोज भी वायरल हुए जब उन्होंने एसी नहीं चलने की शिकायत की और वह बार-बार पसीना पोंछ रहे थे। सिंगर-कंपोजर अर्जुन कानूनगो ने कोलकाता के उस ऑडिटोरियम में अव्यवस्था का जिक्र किया।



