स्वास्थ्य

जोगिंद्रनगर : आयुर्वेद के भविष्य में रोजगार, अनुसंधान व उद्यमता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान जोगिंद्रनगर में बी फार्मा आयुर्वेद के छठे व आठवें समेस्टर के प्रशिक्षुओं के लिए आयुर्वेद के भविष्य में रोजगार, अनुसंधान व उद्यमता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सौरभ वघेल ने की जबकि डा. कलीप वघेल मुख्य अतिथि थे। कालेज ऑफ आयुर्वेदिक फार्मेस्यूटिकल के प्रधानाचार्य प्रो. राकेश थमन ने अतिथियों का स्वागत करते कहा कि बी.फार्मा आयुर्वेद कोर्स बहुत उपयोगी एवं संभावनाओं से भरा कोर्स है। प्रतिदिन आयुर्वेद में नए आयाम जुडऩे के कारण इस की संभावनाओं के विषय में बच्चों को जानना आवश्यक है। इसी उद्देश्यों एवं अनुसंधान उच्च शिक्षा एवं उद्यमता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डा. सौरभ वघेल ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में चल रहे अनुसंधान की चर्चा की और कहा फार्मा सैक्टर में आयुर्वेद का भविष्य उज्ज्वल है। नए-नए प्रॉडक्ट्स और उन के अनुसंधान का बहुत बड़ा क्षेत्र हिमाचली बच्चों के सामने संभावना के रूप में खड़ा है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय औषध पादप बोर्ड के क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निर्देशक डा. अरुण चंदन ने औषधीय पौधों में गुणवत्ता ज्ञान,कृषिकरण,आयुर्वेदिक आहार इत्यादि में आयुर्वेद फार्मा के बच्चों को रोजगार की संभावना पर प्रकाश डाला। डा. चंदन ने आयुध मंत्रालय के कार्यक्रमों, योजनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों से उधमिता पर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना का इन्क्लेशन सेंटर भी यहां चल रहा है, जिस का लाभ छात्र उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुजरात में आयर्वेदिक आहार के विषय में घोषणा करते हुए कहा भी कि आने वाला दशक अब आयुर्वेद का हो और आहार और हिमालय के औषधीय पौधे इस दिशा में संभावनाओं से भरे पड़े हैं।
आयुष मंत्रालय की प्रत्यगुण उत्कृष्टता परियोजना के डा. पंकज पालसरा मे क्वालिटी दवाईयों में फार्मेसिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार, श्रुति शर्मा, अमित ठाकुर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। बी फार्मा के छात्र पप्पू राम, दीवांश कपूर,कपाली कोहली,यार्थिनी ने आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सफलता व अपने किस्म के पहले कार्यक्रम आयोजन से प्रसन्न प्राचार्य प्रो. राकेश थमन ने लवली यूनिवर्सिटी के प्रो. सौरभ बघेल डा. दलीप बघेल डॉ. पालसरा, डॉ. अरुण चंदन का आभार व्यक्त किया व छात्रों से आग्रह किया कि वे बताए गए सभी अवसरों का लाभ उठाएं ।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button