मनोरंजन

कपल्स के बीच उम्र का फासला

लाइफ पाट्नर्स के बीच उम्र का कितना अंतर हो, इस पर लोगों की अलग-अलग राय होती है। पहले समय में कपल्स की उम्र में बहुत गैप रहता था, लेकिन आजकल गैप पहले के मुकाबले कम हुआ है। जानें शादी के लिए सही उम्र का अंतर क्या है।
पहले कपल्स की उम्र में 10-12 साल का अंतर होना आम बात थी। तब सोच यह थी कि पति के उम्र में बड़े होने से पत्नी पर उस का वर्चस्व कायम रहेगा। लड़की के माता-पिता भी अपनी बेटी से बड़ी उम्र के लड़के से संबंध करने के इच्छुक रहते थे, लेकिन आज लड़कियां अच्छी पढ़ाई-लिखाई कर रही हैं और जॉब भी कर रही हैं, तो उन की सोच बदल गई है। अब वे अपने माता-पिता की पसंद से नहीं, अपनी पसंद से शादी करना चाहती हैं। वे ऐसे लड़के को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती हैं, जो हम उम्र हो या 2 साल तक का अंतर हो।
पति-पत्नी की उम्र के बीच कितना अंतर होना चाहिए, इस बारे में सब की राय भिन्न-भिन्न हो सकती है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो दोनों के बीच उम्र का अधिक अंतर नहीं होना चाहिए।
बेहतर हो कि यह अंतर केवल दो-तीन साल से अधिक न हो। आमतौर पर लड़का ही बड़ा होता है लेकिन यह जरूरी नहीं। लड़की भी लड़के से दो तीन साल बड़ी हो सकती है।
यदि पति-पत्नी के बीच उम्र का अधिक अंतर नहीं है तो दोनों में वैचारिक समानता रहेगी। अधिक अंतर होने से उन के विचार मेल नहीं खा सकते, क्योंकि दोनों की सोच में अंतर होता है। यदि 15-20 साल का अंतर है तो उन में वैचारिक सामंजस्य स्थापित होना बड़ा मुश्किल है।
यदि पति-पत्नी से 15-20 साल बड़ा है, तो जाहिर है उस की जवानी भी इतने समय पहले ढलेगी, जबकि पत्नी का यौवन चरम स्तर पर होगा। ऐसे में उन के बीच शारीरिक संबंधों को ले कर समस्या पैदा हो सकती है।
जब उम्र का अंतर अधिक होता है, तो वे एक दूसरे को समझ ही नहीं पाते। ऐसे में रिलेशनशिप एक बोझ लगने लगती है। वे अपने मन की बात एक दूसरे से शेयर कर ही नहीं पाते।
यदि आप भी ऐसे दंपती हैं जिन के बीच उम्र का अधिक अंतर है तो ध्यान में रखें-
अपने पार्टनर को अपने से हेय या हीन न समझें ।
अपनी सोच को पार्टनर की सोच के अनुरूप बनाएं।
वैचारिक मतभेदों को मिल बैठ कर सुलझाएं।
एक-दूसरे का सम्मान करें।
अपने पार्टनर के प्रति पूर्ण वफादार बने रहें।
दोनों के बीच कभी कम न हो प्यार की गरमाहट।
पार्टनर के चरित्र पर शक न करें।
घर के महत्त्वपूर्ण फैसलों में पार्टनर की राय लें।
पार्टनर का मजाक न बनाएं।
पति-पत्नी के रिश्तों की अहमियत समझें।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button