स्वास्थ्य

आम कैलोरी से भरपूर, कम खाएंगे तो नहीं बढ़ेगा वजन

आम गर्मियों में लोगों की पहली पसंद है, क्योंकि इस का स्वाद बेहिसाब है। अधिकतर लोग गर्मियों में लगभग रोज ही अपने भोजन के साथ आम खाना पसंद करते हैं।
आम न सिर्फ खाने में अच्छा लगता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गुणकारी है। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, पोटैशियम और आयरन होता है। इस के अलावा आम में शर्करा भी प्रचुर मात्रा में होती है, जो शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का काम करती है।
पाचनशक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

आम विटामिन्स की मौजूदगी के कारण आंखों के लिए अच्छा होता है। साथ ही आम में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है, जिस से पाचनशक्ति मजबूत होती है। आम के सेवन से हृदय संबंधी बीमारियां भी नहीं होती हैं। आम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
आम में ऐंटीऔक्सीडेंट भी काफी मात्रा में होते हैं, इसलिए इस के नियमित सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी बचा जा सकता है, लेकिन आम के नियमित सेवन से वजन भी बढ़ सकता है
आम में कैलोरी बहुत होती हैं
एक सामान्य आम में 150 कैलोरी होती हैं, इसलिए इस के नियमित सेवन से वजन बढ़ सकता है। दरअसल, इस का मुख्य कारण यह है कि आम में कैलोरी बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। एक सामान्य आकार के आम में 150 कैलोरी होती हैं, जो वजन आसानी से बढ़ा सकती है।
डाइटिंग करते समय आम से करें परहेज
आप डाइटिंग कर रहे हैं और फलों का सेवन कर रहे हैं, तो आम को बिल्कुल ही कम मात्रा में लें। क्योंकि आम में काफी मात्रा में शर्करा होने के कारण इस से वजन कम नहीं होगा। वजन कम करने के लिए लो कैलोरी वाले फल ही खाएं जैसे गर्मी के मौसम में तरबूज, संतरा, एवोकेडो और सेब आदि फलों के जूस का सेवन कर के अपना वजन कम कर सकते हैं।
यदि आम बिल्कुल ही कम मात्रा में खाया जाए, तो इस से वजन नहीं बढ़ेगा, लेकिन ज्यादा खाने से वजन बढ़ने के साथ-साथ इस से सेहत को भी नुकसान हो सकता है। कई लोगों को गर्मी में भोजन के तुरंत बाद आम खाने की आदत होती है, जो गलत है। इस के अलावा मेंगो शेक शक्कर मिला कर पीने से बचना चाहिए। चूसने वाले यानी दशहरी आम ज्यादा खाने चाहिए क्योंकि इन का टेस्ट खट्टा मीठा होता है और इन में शुगर भी ज्यादा नहीं होती है।
इन बातों का रखें खयाल
आम खाते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जो आम आप खा रहे हैं वे किस तरह पकाए गए हैं। इन दिनों बाजार में कार्बेट द्वारा पकाए गए फल ज्यादा मिलते हैं। कार्बेट एक तरह का रसायन होता है, जिस में फल पकाने पर इस का दुष्प्रभाव शरीर पर भी हो सकता है। अन्य फल खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वे रसायनों के जरिए न पकाए गए हों। आम के साथ इस के पत्ते भी गुणकारी होते हैं। इस के पत्तों से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, खांसी, किडनी स्टोन जैसी बीमारियों का इलाज किया जाता है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button