स्वास्थ्य

क्या आपको पता है हाथ से खाना खाने के फायदे

कम उम्र से ही हमें खाने के सही तरीकों में हाथ से खाने की बात बताई जाती है। पर क्या आपको पता है कि इसके पीछे विज्ञान क्या है?
हमारे देश में ज्यादातर लोग हाथ से खाना खाना पसंद करते हैं। कम उम्र से ही हमें खाने के सही तरीकों में हाथ से खाने की बात बताई जाती है। क्या आपको पता है कि इसके पीछे विज्ञान क्या है? कई जानकार बताते हैं कि हम सब पांच तत्वों से बने हैं, जिन्हे जीवन ऊर्जा भी कहते हैं। ये पांचों तत्व हमारे हाथ में मौजूद हैं, इनमे से किसी भी एक तत्व का असंतुलन बीमारी का कारण बन सकता है। हाथ से खाना खाने से शरीर में निरोग रखने की क्षमता विकसित होती है। इसलिए जब हम खाना खाते हैं तो इन सारे तत्वों को एक जुट करते हैं, जिससे भोजन ज्यादा ऊर्जादायक बन जाता है और यह स्वास्थ्यप्रद बनकर हमारी ऊर्जा को संतुलित रखता है।
माइडफुल ईटिंग
जब हम खाना खाते हैं, तो हमें पता चलता है कि ये अब हमारे मुंह में जाने वाला है। इसे माइंडफुल इटिंग भी कहते है। ये चम्मच और कांटे से खाना खाने से ज्यादा स्वास्थयप्रद है। माइंडफुल ईटिंग के कई फायदें हैं, इसका सबसे जरूरी फायदा है कि इससे खाने के पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इससे पाचन क्रिया सुधरती है। इसका सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह भी है कि इससे खाने के पोषक तत्व बढ़ जाते हैं जिससे पाचन क्रिया सुधरती है और आप स्वस्थ रहते हैं।
तो जलेगी नहीं आपकी जीभ
हाथ से खाना खाने के तमाम फायदों में एक फायदा ये भी है कि इससे आपकी जीभ नहीं जलेगी। जब आप खाने को अपने हाथ से उठाते हैं तो आपको पता चलता है कि जो खाना आप खाने वाले हैं, वे कितना गर्म है। यदि खाना ज्यादा गर्म है, तो आपको पता चलता है और आप उसे फूंक कर खाते हैं, इस तरह आपकी जीभ भी नहीं जलती है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button