आखिरकार पता चल ही गया भारती के बेटे के नाम

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने पति हर्ष लिम्बाचिया और बेटे के साथ लाइफ एंजॉय कर रही हैं। भारती ने करीब दो महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से भारती ने न तो अपने बेटे का नाम बताया था और न ही बेटे का चेहरा दिखाया जिसका फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब भारती के बेटे का नाम पता चल गया है।
प्यार से बुलाती हैं गोला
भारती यूं तो प्यार से बेटे को गोला कहकर बुलाती हैं, जो कि हर किसी के लिए काफी फनी थीं, लेकिन अब कॉमेडियन के बेटे का असली नाम भी सामने आ चुका है। एक वीडियो में भारती ने साझा किया कि, उनका बेटा अपनी मां और पिता को काम करते देखने का आदी है। ‘लक्ष्य भी पैदा होने से पहले काम कर रहा था। भारती के इस स्टेटमेंट से साफ है। कि, उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘लक्ष्य रखा है.
लक्ष्य के नाम का मतलब
भारती के बेटे ‘लक्ष्य के नाम के मतलब की बात करें तो इसका मतलब बहुत ही अच्छा होता है। लक्ष्य का मतलब होता है उद्देश्य। यूं तो लक्ष्य कोई नया नाम नहीं है। ऐसे में फैंस का मानना है कि भारती ने भी प्रियंका चोपड़ा की तरह अपने बेटे का कॉमन लेकिन मीनिंगफुल नाम रखा है।



