स्वास्थ्य

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,582 नए मामले

देश में इन दिनों कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,582 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। बीते शनिवार को कोरोना के 8,329 नए मामले सामने आए थे। कल के मुताबिक कोरोना मामलों में तीन फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 44,513 हो गई है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले महाराष्ट्र से आए हैं। बीते शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड के 2,922 नए मामले आए थे।
दिल्ली में कोरोना के 795 नए मामले
वहीं राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 795 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर बढ़कर 4.11 प्रतिशत हो गई। शहर के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। आंकड़ों के मुताबिक, विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले दिल्ली में 13 मई को संक्रमण के 899 नए मामले दर्ज किए गए थे और चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 3.34 प्रतिशत थी। लोगों को फिर से कोविड के नियमों का पालन करना होगा, ताकि कोरोना से बचा जा सके।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button