स्वास्थ्य
शिमला :हिमाचल में आज कोरोना के 133 मामले, 129 ठीक 676 एक्टिव
हिमाचल में आज कोरोना के 133 मामले आए हैं। वहीं, 129 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। आ किसी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 2 लाख 86 हजार 547 पहुंच गया है। अभी 676 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 81 हजार 730 ठीक केस हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 4,122 है।
कांगड़ा में 35, शिमला में 20, चंबा में 19, मंडी 15, कुल्लू में 11, हमीरपुर में आठ, सोलन में छह, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में पांच-पांच और किन्नौर में चार मामले हैं। कांगड़ा के 55, शिमला के 19, सिरमोर के 14, मंडी के 12, चंबा और लाहौल स्पीति के नौ-नौ किन्नौर के चार, सोलन के तीन, बिलासपुर, कुल्लू के दो-दो ठीक हुए हैं।



