कोलेस्ट्रॉल बढऩे पर बॉडी पर दिखते हैं ये लक्षण

बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए, तो दिक्कतें लगातार बढऩे लगती है। सबसे बड़ा रिस्क हार्ट अटैक का हो जाता है। ऐसे में बीपी की समस्या भी बढऩे लगती है। ऐसे में वक्त रहते आपको इससे निपटने के लिए सावधानी बरतनी होगी।
सीने में दर्द होना
क्या आप जानते हैं कि सीने में दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण है। अगर आपको यह दिक्कत बार-बार होती है, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें नहीं तो आगे चलकर आपकी परेशनी बढ़ सकती है.
वजना बढऩा भी समस्या
इसके अलावा मोटापा भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का लक्षण है। यदि आपका वजन लगातार बढ़ रहा है, तो आपको डाक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए साथ ही लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।
पैरों में दर्द होना
इसके अलावा बार-बार आपके पैरों में दर्द होता है, तो अलर्ट हो जाइए, क्योंकि इससे भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, ये हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको इस दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए।



