धर्मशाला : डा. श्यामा प्रशाद मुखर्जी की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला व निफा हिमाचल व ओरेंडा ट्रस्ट के सहयोग से जिला कांगड़ा लपियाना पंचायत के हॉस्पिटल में डा. श्यामा प्रशाद मुखर्जी की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां युवा मंडलों व पंचायत के प्रधानों व लोगों द्वारा 35 यूनट रक्तदान किया गया। टांडा ब्लड मेडिकल टीम ने सभी रक्तदानों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। सभी पंचायतों के प्रधानों ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर इस दिवस को मनाया गया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरजीत कुमार जिन्होंने दो बार विश्व मार्शल आट्र्स गेम्स में देश का नाम ऊंचा किया व निफा हिमाचल के स्टेट प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर हैं व जिला कांगड़ा कॉर्डिनेटर निफा हिमाचल से सरूप कुमार, नेहरू युवा केंद्र से नीलम चौधरी, ग्राम पंचायत प्रधान हारचकियां, डेहड, लपियाना, प्रगोड, मनेइ, भरूपलाहड़, डोल,नाडोल,नाडोली के पूर्व प्रधान व बीडीसी हारचकियां, पूर्व जिला परिषद, लियो क्लब प्रधान, बीडीसी डोल भटेड उपस्थित रहे।



