जोगिंद्रनगर : सिविल हस्पताल में विधिक सेवा द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

राज्य विधिक सेवा के आदेश एवम जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय उप मंडलीय विधिक सेवा द्वारा आज सिविल हस्पताल जोगिंद्रनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देशय रक्तदान के प्रति समाज के हर वर्ग को जागरूक करना था। स्वयं माननिय अध्यक्ष उपमंडलिया जोगिंद्रनगर राहुल वर्मा ने अभियान में शिरकत की एवम स्वयं रक्तदान किया। इसके साथ-साथ नेहरू युवा मंडल दरंग, न्यू हिम क्लब जोगिंद्रनगर श्रीराम युवक मंडल खुद्दर, स्थानिय निवासियों व कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस उपलक्ष पर एसोसिएशन के प्रधान एमके धलारिया,सचिव रजनीश भारती, उप प्रधान सुनीत ठाकुर व अन्य बार सदस्यगण, ऋचा शर्मा, पूजा बर्मा, राजेश राणा, सन्नी बिष्ट, दिनेश ठाकुर विरेंद्र शर्मा, संतोष कुमारी व प्रधान रामरोर सिंह,युवक मंडल बनाई अध्यक्ष दीपन कुमार, प्रधान परभुमन के साथ साथ स्थानीय मुख्य चिकित्सक कौंडल भी जुड़े रहे।



