स्वास्थ्य

हाथों की लटकती चर्बी को गायब करती है ये एक्सरसाइज

हाथों की चर्बी कैसे कम करें, ये ख्याल उन महिलाओं के मन में जरूर आता होगा जो बाकी लोगों की तरह स्लीवलेस नहीं पहन पाती होंगी। मगर एक्सरसाइज से इसे कम किया जा सकता है। हाथों की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज…

1. ट्राइसेप डिप्स
सबसे पहले अपने पीछे एक सर्फेस जिस पर आप हाथ रख सकें, पास रखें। अब नीचे बैठ जाएं और इस सर्फेस पर पीछे से हाथ लेकर जाएं। अब अपने शरीर को आगे की ओर फॉरवर्ड कर लें और केवल अपनी एडिय़ों को जमीन पर टिकाएं और शरीर को होल्ड करके रखें। अब अपनी बांहों पर जोर डालती हुई शरीर को नीचे की ओर लाएं।

2. पुशअप
इस एक्सरसाइज को करते समय आपको पहले पेट के बल लेट जाना है। अब अपने शरीर को उठाएं और केवल हथेली और पंजों को जमीन पर रखें। अब अपने हाथों को जोर देते हुए शरीर को ऊपर लिफ्ट करें और नीचे लाएं ताकि पुश अप पुरा हो सके। इस दौरान पेट को जमीन से न छुएं।

3. बाइसेप कल्र्स
अपने हाथों में एक एक डंबल ले लें और हाथों को सीधा रखें। अब अपने हाथों को डम्बल पकड़े हुए ही कंधों से ऊपर उठाने की कोशिश करें। आप दोनों हाथों को साथ में भी उठा सकती हैं।
4. आर्म सर्किल
यह एक्सरसाइज काफी आसान और साधारण है। इसमें सबसे पहले आपको सीधा खड़ा हो जाना है। अब अपने हाथों को कहीं से भी मोडे बिना ही उनका एक पूरा गोल चक्कर 360 डिग्री घुमवाएं। दोनों हाथों को एक ही समय पर घुमाएं। कुछ समय बाद इस दिशा से उल्टी दिशा में हाथ घुमाने की ट्राई करें। इसके कई सेट करें।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button