स्वास्थ्य

इस मौसम में जकड़ लेते हैं कई प्रकार के रोग

बारिश का मौसम हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इसलिए बेहद जरूरी है की इस मौसम में हम क्या खा रहे हैं…

कई शहरों में मानसून आ गया है, जबकि कई शहरों में आने वाला है। इसी के साथ तापमान काफी ज्यादा होने से गर्मी भी भीषण पड़ रही है। यही कारण है कि कि इस मौसम में कई प्रकार के रोग जकड़ लेते हैं। इस मौसम में खासतौर पर शरीर का इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है और शरीर में सबसे ज्यादा त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी, जल जनित रोग जैसे टाइफाइड, पीलिया और डायरिया की समस्याएं एकदम से बढ़ जाती हैं। लिहाजा मानसून में खासतौर पर खानपान और लाइफस्टाइल के प्रति लोगों को सावधान होने की जरूरत है।
इस मौसम में ये चीजें खाने से बचें
इस मौसम में संक्रमित जल पीने से बचें साफ और शुद्ध पानी ही पीएं संक्रमित पानी डायरिया, गैस्ट्रोएंट्रोटाइटिस और पाचन संबंधी बीमारियां पैदा कर सकता है।
मानसून में खट्टी चीजें जैसे इमली या अचार आदि खाने से बचें क्योंकि यह शरीर में पानी का संचय करते हैं और इससे शरीर का वजन बढ़ता है।
पहले से कटे हुए फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये फल कई प्रकार के बैक्टीरियल इन्फेक्शन के लिए जिम्मेदार हैं।
बारिश के मौसम में डीप फ्राइड खाना भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा खाना पेट दर्द और गैस्ट्रोनोमिक परेशानियों का भी कारण बन सकता है। फिजी ड्रिंक्स का इस्तेमाल भी पाचन शक्ति को कमजोर कर सकता है और शरीर से मिनरल्स को भी कम करता है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button