बरसात के पानी से पैरों में हो सकता है फंगल इंफेक्शन

बारिश की रिमझिम फुहारें जहां तपती गर्मी से निजात दिलाती हैं वहीं, यह मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें से एक है पैरों में संक्रमण होना। बरसात में भीगने के कारण पैरों की अुंगलियों में फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

बारिश में नंगे पांव बिलकुल न चलें
बारिश में जगह-जगह पानी जमा हो जाता है और कई बार चाहे-अनचाहे उसमें पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में पैरों में संक्रमण का खतरा बना रहता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अमरीन कहती हैं, बारिश के समय घर में भी नंगे पांव बिलकुल न चलें। इससे पैरों में किसी तरह का घाव नहीं होगा। साथ ही बैक्टीरिया से भी बचाव होगा।
फंगल इंफेक्शन से बचना है तो रोज धोएं तौलिया
बचाव
बारिश के दौरान पैरों को अच्छी तरह से धोएं। पानी में ऐंटिसेप्टिक जरूर मिलाएं।
पैरों को धोने के बाद तौलिए से सुखाकर उन पर पाउडर छिड़कें और उसके बाद ही जूते या चप्पल पहनें।
बरसात में मोजे को हर दिन बदलें। जहां तक मुमकिन हो सूती मोजे ही पहनें। गीले मोजों को बदलने में देरी न करें।
बरसात के मौसम में अगर पैर में चोट लग जाए, तो डाक्टरी सलाह लें। अगर पैर में पहले से कोई जख्म है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
बिना मोजे के जूते पहनने से हो सकता है पैरों में इंफेक्शन