अंब : विधायक बलबीर सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं विधायक बलबीर सिंह

इस मौके पर प्रेस वार्ता के दौरान अविनाश राय खन्ना ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम तथा लोगों के सुख-दुख में खड़े रहकर क्षेत्र वासियों के दिलों में जगह बनाई है। इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना तथा स्थानीय विधायक बलबीर सिंह ने चिंतपूर्णी में पौधारोपण किया तथा यहां पर स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने कर कमलों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई अभियान भी चलाया। स्वच्छता हमारे जीवन का एक अटूट हिस्सा है। जिसे पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी ने अभियान के रूप में चलाए रखने के लिए आगे आकर देशवासियों से आग्रह किया है। अभी बरसात का मौसम जारी है और हमें पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखते के लिए पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़ को देख हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निश्चित तौर पर जयराम ठाकुर सरकार मिशन रिपीट करेंगी सरकार ने धरातल पर काम किया है और जनता आज इन बातों को बड़ी अच्छी तरह से समझती है। हिमाचल की जनता इस बार सरकार नहीं रिवाज बदलेगी, उनका जनता पर विश्वास है डवल इंजन सरकार ने आम जनता को केंद्र में रखकर काम किया है चाहे वह आयुष्मान योजना हो या फिर हिम केयर योजना,या फिर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बात करें या फिर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना की बात करें इन सभी योजनाओं का उदेश्य गरीब लोगों को लाभ पहुंचाना है। केंद्र व प्रदेश की सरकार जन हितेषी गरीब जनता के लिए कल्याणकारी सरकार है और यह चलता आज भली-भांति समझती है। इस अवसर पर मन के बात प्रभारी एडवोकेट हरदीप जस्सल, आईटी सदस्य विकास भारद्वाज, सुमित अवस्थी, संजू, अंकित रत्न, सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार तथा स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



