रोहडू: रेणुका ठाकुर ने एक बार फिर किया रोहडू और हिमाचल का नाम रोशन

इंग्लैंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल चर्चा में है। पहली बार 20 क्रिकेट प्रतियोगिता इसमें शामिल किए जा रहे हैं जहां हिमाचल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। इसी के साथ दोनों महिला राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। बर्मिंघम में यह खेल 29 जुलाई से शुरू होंगे। टीम इंडिया को ग्रुप ए में शामिल किया गया है। शिमला की रेणुका जहां एक तरफ तेज गेंदबाज है वहीं दूसरी और पंजाब की हरलीन अपने बल्ले का जादू दिखाते नजर आती हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में अन्य शामिल होने वाली टीम में बारबाडोस पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है।
श्रीलंका के खिलाफ रेणुका ने छोड़ी छाप
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज में रेणुका ने गेंदबाजी से छाप छोड़ी है। दूसरे एक दिवसीय मैच में चार विकेट लेकर रेणुका प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि दो महिला क्रिकेटरों का चयन टीम इंडिया में हुआ है। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल क्रिकेट में भारत की ओर से प्रदेश की दोनों क्रिकेटर खेलेंगी।



