मनोरंजन
चंबा : कोविड नियमों को ध्यान में रखकर मनाया जाएगा मिंजर मेला

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने स्पष्ट किया है कि कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालनना सुनिश्चित करते हुए मिंजर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि जिला चंबा में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन मिंजर मेले के आयोजन को अब रद्द कर पाना संभव नहीं है। मेले में सजने वाली हरेक दुकान में हैंड सैनिटाईजर की व्यव्स्था करने के आदेश दिए जाएंगे। बिना मास्क पहने किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जिला चंबा में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क है। उपायुक्त ने आग्रह किया है कि कोरोना को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतें और कोविड अनुरूप व्यवहार जारी रखें। घरों से अनावश्यक न निकलें व भीड़-भाड़ से बचें।



