स्वास्थ्य
कांगड़ा : भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी ने 45वीं बार किया रक्तदान

प्रदेश भाजपा सचिव व कांगड़ा सेवियर के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने 45वीं बार व उनके सहयोगी विशाल ने 13वीं बार टांडा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया। वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रभु से यही कामना है कि यह सिलसिला यूं ही चलता रहे। हम जरूरतमंद को रक्तदान करते रहें। उन्होंने सभी लोगों से अपील कि वह भी इस पुण्य काम में अपना सहयोग कर सकते हैं। बता दें कि कांगडा सेवियर संस्था रक्तदान के कार्य में लगातार काम करती आ रही है। वहीं संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करती आ रही है।



