स्वास्थ्य

कोरोना का गढ़ बन रहा महाराष्ट्र दस दिन में 241 केस

कोरोना का एक बार फिर गढ़ बन रहा है महाराष्ट्र। यहां दस दिन के अंदर ही 241 फीसदी केस बढ़ गए। राज्य के कुल मामलों के 61 फीसदी केवल मुंबई से आ रहे हैं। वहीं केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली चिंता बढ़ा रहे हैं। देश में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। लगातार तीसरे दिन एक दिन में 8 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए। देश में ऐक्टिव केस 48 हजार के करीब हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8048 नए मामले रिपोर्ट हुए थे। वहीं 10 मरीजों की मौत हो गई। देश में कुल मामले जितने आए हैं उसके 70 फीसदी केस केवल महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली में पाए गए हैं। एक हफ्ते के भीतर महाराष्ट्र में दस हजार से ज्यादा केस बढ़ गए हैं। राज्य में जितने नए केस आए हैं उसके 61 फीसदी मुंबई में हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण दर सात के करीब पहुंच गई है।

दिल्ली में डरा रही रफ्तार
राजधानी दिल्ली में एक सप्ताह में यहां ऐक्टिव केस दोगुने हो गए हैं। इसलिए कोरोना की रफ्तार चिंता का सबब बनती जा रही है। दिल्ली में एक सप्ताह के अंदर कोरोना के 2419 नए मामले सामने आए हैं।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button