डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं लोग

काफी सारे लोग हैं जिन्हें मीठा खाना बेहद पसंद होता है। खासतौर पर वे लोग जो डायबिटीज का शिकार होते हैं फिर भी उनका मन मीठे की ओर खींचा चला जाता है, लेकिन अपनी डायबिटीज के चलते वे अकसर अपने मन को मार लेते हैं। क्योंकि उन्हें मीठा खाना सख्त मना होता है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो डायबिटीज के बाद मीठे के नाम से भी दूर भागते हैं।
ऐसा कब तक चलेगा। तो अब घबराने की नहीं बल्कि समझने की जरूरत है कि आप अपने मीठे खाने का इलाज किन चीज़ों से कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा।
फल
डायबिटीज के मरीज सभी तरह फलों का सेवन कर सकते हैं। फलों से आपके शरीर को कई जरूरी तत्व मिलते हैं, लेकिन फलों का सेवन करते वक्त इसकी मात्रा का खास ख्याल रखें। कोई भी फल आधे या फिर एक से ज्यादा न हो। अगर आप ज्यादा फल का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
हलवा
डायबिटीज के मरीज हलवा का भी सेवन कर सकते हैं। सही सुना आपने, हांलाकि इसको केवल नाश्ते में ही लें और इस बात का ध्यान रखें कि इसमें शुगर की मात्रा बेहद कम हो।
स्मूदी
यदि आप डायबिटीज के मरीज हंै और आपका कुछ मीठा खाने की जगह कुछ मीठा पीने का मन है तो आप फलों से बनी स्मूदी पी सकती हैं। बस इस बात का खास ध्यान रखें कि इसमें शुगर की मात्रा बेहद कम हो।



