मनोरंजन

सिरमौर : सात कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आया सकारात्मक बदलाव

केंद्र सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों को अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनके आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्तर का उत्थान तथा उन्हें समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिनका लाभ उठाकर लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं। ऐसी ही एक लाभार्थी हैं जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के अंर्तगत दूरदराज के दिवडी खंडाह गांव की 32 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी मंगल सिंह, जो सामान्य वर्ग के परिवार से संबंध रखती हैं। परिवार में आठ सदस्य हैं। उनका बेटा दसवीं तथा बेटी दस जमा दो में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्हें सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति भी मिल रही है।
श्यामा देवी बताती हैं कि उन्हें केंद्र सरकार की सात कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उन्हें वर्ष 2020 में पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि मिली तथा कुछ पैसे उन्होंने अपने खेत की पैदावार से तथा कुछ दिहाड़ी मजदूरी कर कमाए, जिससे उनका मकान बना। आज उनके पास तीन कमरे, एक रसोई के मकान सहित एक अच्छा शौचालय है, जिसके लिए उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 हजार रुपए की राशि अनुदान के रूप में मिली। श्यामा बताती हैं कि उनके परिवार के पास मात्र 1 बीघा भूमि थी, आय के साधन भी सीमित थे, घर कच्चा या तथा वर्षा के दिनों में घर के अंदर पानी टपकता था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पक्का मकान है तथा अब वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत उन्हें गैस कनेक्शन भी मिला है। जिससे उनकी रसोई धुंआ मुक्त हो गई हैं और समय की बचत के साथ-साथ धुएं से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव से भी मुक्ति मिली है। इसके अतिरिक्त श्यामा देवी के परिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपए की राशि प्रतिवर्ष मिल रही है। जिसका उपयोग वह खेती के लिए बीज व खाद खरीद के लिए कर रही हैं। श्यामा देवी के परिवार का आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड भी बना है, जिससे उन्होंने अपनी देवरानी की रसौली का निशुल्क ऑपरेशन आईजीएमसी शिमला में 3 अप्रैल 2022 को करवाया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त गेहूं, चावल तथा काले चने भी मिले, जो इस भयानक महामारी के दौरान काफी लाभदायक सिद्ध हुए। उन्होंने बताया कि उन्हें जल जीवन मिशन के तहत निशुल्क नल सुविधा मिली जिससे उन्हें आसानी से पेयजल सुविधा घर पर ही उपलब्ध हो रही है। गत 31 मई को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर हिमाचल के शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ श्यामा देवी का विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संबंधी सीधा संवाद हुआ, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा उन्हें प्रदान की गई योजनाओं की जानकारी दी श्यामा देवी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने गरीबों की सुध लेकर कल्याणकारी योजनाएं आरंभ कर जरूरतमंद लोगों के जीवन में बदलाव किया है। आज श्यामा देवी की तरह लाखों ऐसे परिवार हैं। सरकार द्वारा आर्थिक मदद देकर उनके जीवन में आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक उत्थान किया गया है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button