स्वास्थ्य
सीरम इंस्टीच्यूट ने तैयार की कैंसर की देसी वैक्सीन

एचपीवी वैक्सीन के क्लिनिकल परीक्षण डेटा की बुधवार को विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी। यह सर्वाइकल कैंसर से लडऩे की वैक्सीन है, जो महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है। भारत में सर्वाइकल कैंसर की विदेशी वैक्सीन उपलब्ध हैं, लेकिन इसकी कीमत चार हजार रुपए तक है। सर्वाइकल कैंसर को बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर के बाद महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है। सीरम इंस्टीच्यूट ने इससे पहले कोविड वैक्सीन की कोविशील्ड के रूप में हमें भारत की अपनी वैक्सीन सौंपी थी। आज दवा नियामक के तहत विषय विशेषज्ञ समिति सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित टीके के परीक्षण डेटा की समीक्षा करेगी, अगर सब ठीक रहा, तो इस वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी।



