स्वास्थ्य
गगरेट: ढाबों से आ रही है खराब खाने की शिकायत

एक तो गर्मी ऊपर से खराब खाना हो तो, क्यों न हर कोई बीमार होगा। एचआरटीसी की बसों में सफर करने वालों को ढाबों में खराब खाना खाने की काफी शिकायतें आती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही पंजाब के एक व्यक्ति ने एचआरटीसी के शिकायत नंबर पर ढलियारा में खराब खाना परोसने की शिकायत की थी। इस में निगम ने उक्त ढाबे को निगम का अधिकृत ढाबा न होने का हवाला देकर शिकायत को नजरअंदाज कर दिया।



