अंब : आपसी सहयोग से लगाई छबील

ग्राम पंचायत कलरुही के बाजार में बुधवार को स्थानीय युवाओं ने आपसी सहयोग से ठंडे पानी की छबील लगाई। युवाओं ने वहां से गुजर रहे वाहन चालकों व राहगीरों को ठंडे व मीठे पानी के साथ कड़ी चावल का प्रसाद भी वितरित किया। छबील में सैंकड़ों लोगों ने ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। इस कार्यक्रम में समाजसेवी एवं कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू भी उपस्थित रहे।
युवाओं ने बताया कि प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान के कारण गर्मी भी बढ़ रही है। इसलिए युवाओं द्वारा राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए बुुधवार को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। रोज तापमान बढऩे के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस लिए हर व्यक्ति को अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा लोगों की सेवा के लिए लगाना चाहिए। यह बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर उसके साथ कलरुही के वरिष्ठ व्यक्ति पंडित सीता राम, सतपाल सिंह, जुगल किशोर आदि ने भी छबील में राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाने की सेवा की।



