स्वास्थ्य

सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए फायदेमंद

सुबह जल्दी उठने वाले लोग अन्य लोगों की तुलना में अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं तभी कहा जाता है लोगों को कि सूर्योदय से पहले जागना चाहिए। पर क्या आपने सोचा कि आखिर ऐसा क्यों है? दादा-दादी हमेशा सूर्योदय से पहले जागने पर जोर क्यों देते हैं। इसलिए कि सुबह जल्दी उठने से आपको खुद में अनेक प्रकार की ऊर्जा मिलेगी।
सुबह जागने के समय को लेकर आयुर्वेदिक मान्यताओं का पारंपरिक चिकित्सा में भी समर्थन किया गया है। इन दोनों ही मान्यताओं में स्पष्ट किया गया है कि सूर्योदय से पहले जागने से शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है क्योंकि उस समय का वातावरण बेहद सुखदायक और शांत होता है। सुबह जल्दी जागना शरीर के लिए और किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है।
सूर्य उदय से पहले उठने की सलाह
सांस्कृतिक और आयुर्वेदिक मान्यताओं के साथ वैज्ञानिक भी सुबह जल्दी उठने को फायदेमंद मानते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह जल्दी उठने से योग, ध्यान और व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियां के भी अधिक लाभ हो सकते हैं। सुबह के समय जल्दी जागने से बुद्धि का विकास भी तेजी से होता है।
स्वास्थ के लिए है फायदेमंद
मानव शरीर में तीन मुख्य तत्व मौजूद होते हैं। वात (वायु और ईथर), पित्त (अग्नि और जल) और कफ (पृथ्वी और जल) हैं। इन तत्वों की मात्रा समय के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है। वात मांसपेशियों, सांस लेने, पलक झपकने तथा ऊतकों और कोशिका की गतिविधियों से जुड़ा है। पित्त, पाचन, उत्सर्जन, मेटाबॉलिज्म और शरीर के तापमान की प्रक्रियाओं से जुड़ा है। वहीं कफ शरीर की संरचना यानी हड्डियों और मांसपेशियों से संबंधित है। इनमें तीनों में किसी भी तरह की समस्या शरीर में कई प्रकार के रोगों का कारण बन सकती है। आयुर्वेद के अनुसार सुबह जल्दी उठने वाले लोगों में इन तीनों की संतुलन बेहतर बना रहता है।
ब्रह्ममुहूर्त के समय में उठना
सुबह का समय शांतिपूर्ण और ताजी हवा से भरपूर होता है, जिसे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को शरीर में तीन मुख्य तत्व, वात, पित्त या कफ में किसी प्रकार की दिक्कत हो उन्हें इससे छुटकारा मिल सकता है।
किस समय जागने के क्या फायदे हैं
सुबह जागने का समय शरीर के दोषों के निवारण के लिए भी काफी लाभदायक माना जा सकता है। सूर्योदय से 30 मिनट पहले जागना वात के लिए, 45 मिनट पहले जागना पित्त के लिए और 90 मिनट पहले उठना कफ दोषों के निवारण के लिए सबसे उपयुक्त काल है। सुबह जल्दी उठकर योग और व्यायाम जैसे अभ्यास करने से सेहत को कई तरह के अन्य फायदे भी हो सकते हैं।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button