नई दिल्ली : डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने शीर्ष रक्षा बलों पर आधारित नए शो शूरवीर का किया एलान

भारतीय सेना में नौजवानों की भर्ती के लिए नई योजना अग्निपथ की इस वक्त देश में खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने शीर्ष रक्षा बलों पर आधारित नए शो शूरवीर का एलान किया है। यह हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जिसे समर खान ने क्रिएट किया है, कनिष्क वर्मा इसके निर्देशक हैं। शो डिज्नी + हॉटस्टार पर हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में उपलब्ध रहेगा।
भारतीय सेना की यूनिफॉर्म नौजवानों को हमेशा प्रभावित करती रही है। कई कलाकारों ने पर्दे पर प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को इसका टीजर जारी किया। शूरवीर में सैन्य बलों के सीक्रेट मिशन, गहन सैन्य प्रशिक्षण, हवाई युद्ध और इंटेलीजेंस के दाव-पेंच के साथ सैनिकों के बीच मानवीय संबंधों पर रोशनी डाली जाएगी। साथ में लिखा है- सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र, सर्वदा। शो में मकरंद देशपांडे, रेजिना कैसेंड्रा,मनीष चौधरी,आदिल खान, अरमान रल्हन, अभिषेक साहा, अंजलि बरोट, कुलदीप सरीन, आरिफ जकारिया, फैसल रशीद, साहिल मेहता शिव्या पठानी और साहिल मेहता अहम किरदारों में नजर आएंगे।



