19 जून को है फादर्स डे, अभी से करें तैयारी

हर साल जून महीने के तीसरे सप्ताह को फादर्स डे मनाया जाता है। पिता हमारे जीवन में उस छायेदार वृक्ष की तरह हैं, जो खुद सारी परेशानियों को सहन कर अपने बच्चे और परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस साल फादर्स डे 19 जून को मनाया जाएगा। ऐसे में यदि आप भी फादर्स डे पर अपने पिता के मेहनत, त्याग और प्यार का सम्मान करने की सोच रहे हैं तो किस तरह से पिता को करें सरप्राइज। और कब से हुई थी फादर्स उे की शुरुआत।
फादर्स डे की शुरुआत
सोनोरा स्मार्ट डॉड ने फादर्स डे की शुरुआत की थी। स्मार्ट डॉड की मां नहीं थी। उनके पिता ने उन्हें मां का भी प्यार दिया था। सोनोरा स्मार्ट डॉड ने अपने पिता के प्यार और समर्पण की भावना को देखकर सोचा कि क्यों न साल में एक दिन पिता के नाम से मनाया जाए। इसके बाद स्मार्ट डॉड ने 19 जून 1910 को पहली बार अमरिका में फादर्स डे मनाया था।
जून 1966 में अमरिका के राष्ट्रपित लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। जून 1972 से पूरे अमरिका में फादर्स डे मनाया जाने लगा। भारत में भी फादर्स डे बहुत खास तरीके से मनाया जाता है।
इस तरह से मनाएं फादर्स डे
हर किसी के जीवन में पिता की बहुत बड़ी भुमिका होती है। मां हमें जन्म देती है, जबकि पिता हमें जीवन जीना, गाइड करना और जीवन में हर परिस्थितियों का सामना करना सिखाते हैं। एक पिता अपनी औलाद से कितना प्यार करता है, इसे बताने की जरूरत नहीं है। इसका एहसास हम सभी खुद कर सकते हैं। पिता अपने बच्चों को खुश देखना चाहता है। फादर्स डे के दिन आप पिता को कुछ इस तरह के गिफ्ट दें, जिससे उन्हें पूरे साल तक एहसास हो की हमारा बेटा हमसे कितना प्यार करता है।



