स्वास्थ्य

खाने के बाद कौन से फल खाएं और कौन से न खाएं

फल पौष्टीक तत्वों, मिनरल्स, फाइबर, विटामिन और एंटी ऑक्सीड्रेंट्स से भरपूर होते हैं। पर क्या हर फल, हर समय और हर किसी के लिए खाना फायदेमंद है? तो नहीं। ऐसा इसलिए कि हर फल के न्यूट्रिएंट्स अलग होते हैं और हर किसी के स्वास्थ्य के लिए ये न्यूट्रिएंट्स सही नहीं होते। जैसे कि जिन लोगों को डायबिटीज से जुड़ी परेशानी है उनके लिए हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल सही नहीं हैं और जिन लोगों को आंतों से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए हाई फाइबर से भरपूर फल हेल्दी नहीं हैं। इसी तरह क्या खाने के बाद, फल खाने से आपको नुकसान हो सकता है या ये फायदेमंद है? संतरे जैसे कुछ फल जहां खाने के बाद खाना फायदेमंद है, वहीं आम जैसे फलों को खाने के बाद खाना आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
1. कीवी
खाने के बाद अगर आपको भूख लगे तो, आप कीवी खा सकते हैं कि इसमें शुगर और फैट की मात्रा न के बराबर है। अगर आप इसे खाने के बाद खाते हैं, तो ये आपके पाचनतंत्र को परेशान नहीं करेगा और पेट इसे बिना किसी दिक्कत के पचा लेगा। इसके अवाना कीवी खाने के कुछ अपने स्वास्थ्य लाभ हैं, जैसे कि ये शरीर में खून की कमी को दूर करता है, मेटाबोलिज्म सही रखता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
2.संतरा
संतरे के रस में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो कि शरीर में अनहेल्दी फैट्स के असर को कम कर सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि जब आपने भारी भोजन किया हो या बहुत तली-भुनी चीजों को खाया हो, तो ये उनके नुकसान को कम कर सकता है। दरअसल, संतरे में दो एंटीऑक्सिडेंट नारिंगिन और हेस्परिडिन होते हैं, जो कि अनहेल्दी खाने से उत्पन्न होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को बेअसर कर सकते हैं।
3. किन्नू
किन्नू की सबसे खास बात ये है कि ये विटामिन से भरपूर है, जो कि आपके पेट में आसानी से घुल जाता है। ये आपके डायजेशन सिस्टम पर बिना कोई दबाव डाले मेटाबोलिज्म को तेज कर देता है। इस तरह खाने के बाद एक किन्नू खाना बदहजमी और गैस से बचाता है।

खाने के बाद कौन से फल न खाएं

1. केले
केले को खाने के बाद खाना शरीर में कैलोरी और ग्लूकोज लेवल को बढ़ाने जैसा है। इसलिए आपको खाने के बाद केला खाने से बचना चाहिए।
2.तरबूज
तरबू को कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए, नहीं तो ये आपका मोटापा बढ़ा सकता है। इसके सेवन का सही समय, दोपहर का है। साथ ही इसे खाने के बाद पानी, दूध, लस्सी और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. आम
आम हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है और इसमें शुगर की मात्रा भी बहुत ज्यादा है। खाने के बाद इसे खाना आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है, जो कि डायबिटीज में नुकसानदेह है। इसके अलावा इसमें कैलोरी भी बहुत ज्यादा होती है, जो कि आपका मोटापा बढ़ा सकता है।
Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button