खेल
मनाली :आंचल ठाकुर ने स्विटजरलैंड की एलेनहॉर्ने चोटी पर फहाराया तिरंगा

हिमाचल की होनहार बेटी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने स्विटजरलैंड की चोटी एलेनहॉर्न में भारत का तिरंगा फहरा दिया है। आंचल ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने ब्रिथॉर्न में भारतीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है
25 देशों की 80 महिलाओं के साथ चार हजार मीटर ऊंची चोटी को फतह करने का एहसास अविश्वसनीय रहा। महिलाओं के इस विश्व रिकार्ड अभियान में राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व का गर्व महसूस कर रही हूं। आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व दोस्तों को दिया।



