पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री मदन दास आजकल कायाकल्प में स्वास्थ्य लाभ के लिए आए पालमपुर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री मदन दास देवी आजकल कायाकल्प में स्वास्थ्य लाभ के लिए आए हुए हैं। आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमत्री जयराम ठाकुर उनसे मिलने के लिए कायाकल्प में आए। कायाकल्प में उन सब का स्वागत किया। उन्होंने कहा मदन दास देवी ने वाल्यकाल से ही अपना पूरा जीवन देश
के लिए समर्पित कर दिया। जीवन के लगभग 70 वर्ष संघ के प्रचारक रहे। विभिन्न पदों पर रह कर उन्होंने संघ का कार्य किया। शांता कुमार जब केंद्र में मंत्री थे, तो मदन दास देवी संघ की ओर से राजनीतिक कार्य की देखभाल किया करते थे। शांता कुमार ने कहा जयराम ठाकुर भी विद्यार्थी परिषद में कई वर्ष तक प्रचारक रहे। उनका भी मदन दास देवी के साथ पुराना गहरा संबंध रहा है। जयराम ठाकुर ने मदन दास देवी का हालचाल पूछा और एक घंटा कायाकल्प परिसर में रहे।



