मनोरंजन
शिमला : हिमाचल के पांच जिलों में इस माह खूब बरसे मेघ

हिमाचल में इस माह जून में अब तक चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, लाहूल-स्पीति और ऊना में अच्छी बारिश हुई है। चंबा में 580, कांगड़ा में 350 कुल्लू में 467, लाहुल स्पीति में 229 और ऊना में सामान्य से 170 फीसदी अधिक बारिश हुई है। चंबा जिला में सामान्य बारिश 2.9 मिलीमीटर है, तो एक जून से अब तक 19.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।



