दुर्घटना
आनी : डंपर दुर्घटना से सतलुज में लापता दो युवाओं की तलाश अभी जारी

आनी छांवटी में डंपर गिरने से चालक राकेश कुमार व उसका साथी हेल्पर किशोर कुमार सतलुज में वह गए थे। इन दोनों युवाओं की खोज के लिए एनडीआरएफ 22 सदस्यों की टीम ने छांवटी,फिरनू, बेहना, तक सर्च ऑपरेशन चलाया है। एनडीआरएफ कमांडर डैनी कुमार ने बताया कि छांवटी से सतलुज का बहाव बहुत ही तेज है। सतलुज के दोनों छोर पर टीम गोताखोर, सभी जबान काम कर रहे है। दोनों लापता युवाओं की खोज जारी है। आनी प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार वेद प्रकाश पुलिस चौकी लुहरी के एसआई जियालाल,जीवा नंद, सहित पूरी टीम सतलुज नदी में सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए। एनडीआरएफ टाइम सिक्योरटी इंचार्ज अनिल नेगी ने कहा कि सतलुज नदी के दोनों किनारे पर खोज में जुटे हंै। अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है। प्रशासन की सूचना पर सर्च ऑपरेशन जारी है।



