हर दिन एक बोल्ड अंदाज को लेकर छाई रहती हैं दिशा पाटनी

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी हर दिन अपने एक से बढ़कर एक बोल्ड अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीर शेयर कर दी है। दिशा की ये तस्वीर मिनटों में वायरल हो गई हैं और महज दो घंटे में ही इसपर साढ़े आठ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
दिशा के इस लेटेस्ट लुक की बात करें, तो एक्ट्रेस इसमें बेहद टाइट वन पीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही ड्रेस में लगे जालीदार कट उनके इस लुक को कही ज्यादा बोल्ड बना रहे हैं। कमेंट सेक्शन पर नजर डालें, तो नेटिजंस दिशा के इस सिजलिंग अंदाज पर दिल हार रहे हैं।
दिशा पाटनी जब भी पर्दे पर आती हैं, फैंस उन्हें देखते ही रह जाते हैं। एक्ट्रेस भी अपनी फिल्मों के अलावा अपने लुक्स, ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। दिशा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं।



