अब नहीं फूलेगा पेट, इन उपायों से मिलेगी मदद

पहले लोग खाते भी ठीक थे और काम भी ज्यादा करना, लेकिन आज के लाइफस्टाइल में बड़ा अंतर आ गया है। लोग थोड़ा पैदल नहीं चल सकते जिससे उनका शरीर बढ़ता जा रहा हे। आज कल ज्यादातर लोग अनहेल्दी फूड खाते हैं,जिसके चलते उन्हें पेट फूलने की शिकायत होने लगती है। माना जाता है कि ज्यादातर लोग खाना ठीक से चबाकर नहीं खाते हैं। अधिक तेल और मसाले वाला भोजन करना, डिप्रेशन, तनाव, ऑक्सीजन की कमी, लंबे समय से दवाओं का सेवन करने से गैस की समस्या शुरू हो जाती है।
पाचनतंत्र सही नहीं
अगर हमारा खान पान सही नहीं होगा तो पाचनतंत्र बिगड़ जाता है। यही वजह है कि कई लोगों को पेट फूलने की समस्या भी होती है। ये समस्या अब बहुत आम हो गई है।
पेट फूलने की समस्या को करें कम
अगर आपको भी अकसर पेट फूलने की समस्या रहती है, तो आपको रोजाना खाने से पहले एक चम्मच ईसबगोल की भूसी में एक चम्मच सिरका मिक्स करें और इसमें पानी मिक्स कर दें। दोनों चीजों को मिलाकर खाने से आधे घंटे पहले पी लें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा।
खाना खाने के करीब 15 से 20 मिनट बाद आप आधा चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। अजवाइन शरीर में गैस की समस्या को दूर करती है। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
खाने के बाद चार से पांच पुदीने के पत्तों को काले नमक के साथ चबाएं। इससे भी आपको जरूर फायदा मिलेगा। इसे चबाने के बाद एक या दो घूंट गुनगुना पानी पी लें। इससे भी पेट फूलने की समस्या में काफी आराम मिलता है।



