स्वास्थ्य
चौथी आई. आर. बी .एन. जंगलबैरी में मनाया गया विश्व योग दिवस

21 June को विश्व योग दिवस मनाया जाता है जिसको आज के दिन भारतीय नागरिकों ने योग दिवस के रुप में मनाया। राज्य स्तर, जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर इसका आयोजन हुआ। योग दिवस के रुप में चौथी आई आर बी एन जंगलबैरी में भी इसका आयोजन किया गया जो समादेशक महोदय आई पी एस दिवाकर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । जिसमें एस पी, डी एस पी महोदय ने भी भाग लिया । एसएचओ प्रवीण राणा ने बताया कि वाहिनी हजा में सभी जवानों, महिलाओं व पुरुषों ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ईस आयोजन में योग शिक्षक नवीन कुमार ने योग से सम्बन्धित जानकारी दी व योग आसन करवाकर स्वास्थ्य को निरोग रखने के मूल मंत्र बतलाये तथा समादेशक महोदय ने जवानों को अपना शुभ संदेश दिया व योग दिवस पर अपने विचारों से प्रेरित किया।



