अंब : तन मन जीवन चलो संवारे

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरूही में विश्व योग दिवस तथा आजादी का अमृत महोत्सव 21 जून मंगलवार को मनाया गया ,इस पलक्ष में विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें योग गीत तन मन जीवन चलो संवारें तथा देश हमें देता है। सब कुछ देश भक्ति गीत को बच्चों द्वारा गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विभिन्न यौगिक क्रियाओं को करवाया गया, योगासनों से होने वाले लाभों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया। इस अवसर पर अश्वनी कुमार धीमान ने यौगिक क्रियाओं को करवाया व अपने संदेश में बताया। इस वर्ष का विश्व योग दिवस का थीम योग मानवता के लिए है, हम सभी को स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना है और योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। योग को घर-घर तक पहुंचाने में अपना योगदान दें, ताकि योग हमारी जीवनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बन सके। क्योंकि यदि शरीर स्वस्थ है तभी व्यक्ति किसी भी कार्य को पूर्णतया मन लगाकर करने में सक्षम होगा। जब देश के नागरिक स्वस्थ एवं सक्षम होंगे तभी देश में कोई भी कार्य बड़ी ही आसानी से संपन्न किया जा सकता है।



