मंडी : ग्राम पंचायत दूसरा खाबू में धूम धाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

आज आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ग्राम पंचायत दूसरा खाबू में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत की प्रधान रीता सैनी ने वहां उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों व नजदीकी लोगों को योग के महत्व व इससे होने बाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न योगों जैसे सूक्ष्म व्यायाम, तड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम विलोम आदि व्यायामों के महत्व कि विस्तृत जानकारी दी। रीता सैनी ने कहा कि योग हमारे जीवन को सुदृढ़, स्वस्थ एवं शक्तिशाली बनाते हंै। योग से हम कई प्रकार कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। योग से हम अपने मानसिक संतुलन को सुदृढ़ बना सकते हैं। योग से हमारा मानसिक तनाव भी समाप्त हो जाता है। इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान रीता सैनी ने लोगों को साफ-सफाई के बारे में भी बताया और अपनी पंचायत को स्वच्छ पंचायत बनाने का संकल्प लिया और पंचायत के सभी लोगों को डस्टवीन विस्तृत किए। इस मौके पर ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के साथ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



