जयसिंहपुर : योग का अभ्यास शरीर और मस्तिक की सेहत के लिए फायदे मंद

विश्व योग दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालकरूपी में योग दिवस मनाया गया। जिसमें जयसिंहपुर विधानसभा के विधायक रविंद्र धीमान बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे। आयुष विभाग जिला कांगड़ा से आए हुए डा. गीतिका ने योग करवाया। रविंद्र धीमान ने कहा कि योग मनुष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदे मंद है योग शरीर को रोगमुक्त रखता है। मन को शांति प्रदान करता है भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जो अब विदेशों में भी फैल गया है। योग को विदेशों में प्रसारित करने का श्रेय हमारे योग गुरुओं को जाता है, जिन्होंने विदेशी जमीन पर योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया। हम लोग जानते हैं कि योग दिवस की शुरुआत कब से और कैसे हुई योग का महत्व कोरोना काल में अधिक बढ़ गया। जब कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग घरों बाहर नहीं निकल सकते हैं जिम बंद हो गए तब लोगों ने मन को शांत रखने के लिए और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर योगाभ्यास करना शुरू किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को अमरीका द्वारा मंजूरी दी, जिसके बाद सर्वप्रथम इसे 21 जून 2015 को पूरे विश्व में विश्व योग दिवस के नाम से मनाया गया।



