मंडी : जल रक्षक की मांगे अभी तक नहीं पूरी

जल रक्षक काफी लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगे रख रहे हैं पर अभी तक उनकी मांगों पर कोई उचित समाधान नहीं हो पाया है। जल रक्षकों की मुख्य मांग आठ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कांटेक्ट पर लिया जाए और उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्ति विभाग के अधीन किया जाए तथा उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए ये प्रमुख मांगे हैं। कुछ दिन पहले जल रक्षक संघ के सदस्य माननीय मुख्यमंत्री से मिले थे। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था आप की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। जल रक्षक बिना अवकाश के चाहे करोना काल हो बारिश बर्फबारी हो या कोई अन्य त्योहार टैंकों के साफ-सफाई पाइप लाइनों की मरम्मत बिना अवकाश के अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। परंतु उसके बावजूद भी अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष जवालू राम उपाध्यक्ष बबलू वर्मा टेकचंद सुनील सचिव डोलम मीडिया प्रभारी मीना पुष्पराज बबलू पंवर प्रभारी डिंपल चुन्नीलाल विकी भीम सिंह कांगड़ा से प्रधान सनी अन्य जिला प्रधान इकबाल विनोद रिंकू भाटिया अत: जल रक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के सभी सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री माननीय जल शक्ति मंत्री से आग्रह किया है कि आने वाली 25 तारीख की कैबिनेट में उनकी मांगों को पूरी करने की कृपा की जाए। इस बार जल रक्षकों को पूरा भरोसा है कि सरकार उनके साथ अनदेखी नहीं करेगी।



