मनोरंजन

पति नाराज है तो कैसे मनाएं

शादीशुदा रिश्ते की गाड़ी तभी हमेशा पटरी पर रह सकती है, जब उसे सही से चलाने के लिए दोनों साथी कोशिश करें। ऐसे में जरूरी है कि जितना ख्याल पत्नी की खुशी का रखा जाए, उतना ही पति की हैपीनेस पर भी ध्यान दिया जाए। ये उम्मीद करना गलत है कि चूंकि वे पुरुष हैं, इसलिए उन्हें ही आगे चलकर चीजें करना या प्लान बनाना चाहिए। पत्नी भी अगर पति की खुशी के लिए छोटी-छोटी चीजें करेगी, तो यकीनन रिश्ते में प्यार और इमोशनल बॉन्ड मजबूत बना ही रहेगा।
पर्सनल स्पेस देना
जिस तरह पत्नी चाहती हैं कि पति उनकी पर्सनल स्पेस का सम्मान करें, उसी तरह उन्हें भी पार्टनर की इस स्पेस को रिस्पेक्ट देनी होगी। उन पर रोकटोक न लगाएं और उनके शेड्यूल को कंट्रोल करने की कोशिश न करें। उनसे हर समय बच्चे की तरह अपडेट न लेते रहें, बल्कि उन पर विश्वास रखें और उन्हें खुद के लिए भी समय निकालने दें। साथ ही उनके उस सामान को बिना इजाजत लिए न छुएं, जिन्हें लेकर वे थोड़े पजेसिव हैं। शादी के बाद भी व्यक्ति अपनी कुछ चीजों पर पूरा हक रखना चाहता है। उनकी इस फीलिंग का सम्मान करें।
स्पेशल प्लान करें
पति ही क्यों डेट या ट्रिप प्लान करे? पत्नियां भी ऐसा करें और उन्हें सरप्राइज दें। ये यकीनन उन्हें अच्छा फील करवाएगा। अगर वाइफ को लगता है कि पति काम के कारण काफी बिजी हैं और वे बाहर जाने का प्लान नहीं बना सकते, तो घर पर ही हसबैंड की फेवरिट डिश बनाते हुए डिनर डेट रखें या फिर वीकेंड पर उनके साथ उनकी फेवरिट मूवी देखें। ये छोटी-छोटी चीजें उन्हें जरूर खुश कर देंगीं।
फीलिंग्स जाहिर करना
कई पुरुष इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें पता नहीं कि उनकी पत्नी उनसे क्यों नाराज है या फिर उन्हें क्या पसंद है? ये उम्मीद रखना कि पति हर चीज बिना कहे समझ जाए, उन्हें परेशान करने जैसा है। इसकी जगह अपनी फीलिंग्स खुलकर जाहिर करें। आपको क्या अच्छा लगा और क्या बुरा, ये आप उन्हें बताएंगी, तो वे भी चीजों को बेहतर समझ सकेंगे और आगे भी इसका ध्यान रखेंगे।
दोस्त बन जाना
पत्नी अगर अपने पति की दोस्त बन जाए, तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। सक्सेसफुल मैरिड लाइफ जीने वाले सभी कपल्स में एक बात जो हमेशा समान मिलती है, वो है उनके बीच की फ्रेंडशिप। ये कपल्स बतौर हसबैंड-वाइफ तो अपनी भूमिका निभाते ही हैं, साथ ही में वे दोस्त की तरह अपनी हर परेशानी, खुशी और भावनाएं शेयर करते हैं। जब किसी को ऐसा साथी मिल जाए। वह अपना सबसे अच्छा दोस्त भी कह सके, तो उनके लिए शादीशुदा जिंदगी एक बेहतरीन अनुभव बन जाती है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button