स्वास्थ्य

मंडी : आइएफआरसी के दक्षिण एशिया कंट्री क्लस्टर ने सराहे रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्य

अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस सोसाइटी (आइएफआरसी) के दक्षिण एशिया कंट्री क्लस्टर प्रमुख उदय रेग्मी ने मंडी जिले के अपने प्रवास के दौरान गुरुवार को उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी से भेंट की। उदय रेग्मी की पत्नी संगीता रेग्मी भी इस दौरान उनके साथ रहीं। कंट्री क्लस्टर प्रमुख ने हिमाचल और विशेषकर मंडी जिले में रेडक्रॉस की कल्याणकारी गतिविधियों और इस दिशा में की गई अभिनव पहलों के लिए राज्य रेडक्रॉस और जिला प्रशासन मंडी की दिल खोल कर तारीफ की। उन्होंने उपायुक्त से अपनी भेंट में कहा कि हिमाचल प्रदेश और खासकर मंडी जिले में रेडक्रॉस ने जन भलाई के लिए जिस प्रकार के नए सफल प्रयोग किए हैं, वे काबिले तारीफ हैं और देश दुनिया के लिए प्रेरक हैं। उन्होंने मंडी में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आरंभ किए संवेदना कार्यक्रम के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई कि संवेदना कार्यक्रम के जरिए मंडी जिले में 192 दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को उनके घरद्वार पर स्वास्थ्य देखभाल और अन्य जरूरी सेवाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने ‘सर्वÓ ( एसईआरवी – सामाजिक और आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वयंसेवी ) योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने और जिले में स्वयंसेवियों का मजबूत नेटवर्क तैयार करने के लिए भी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बहुत उत्साहवर्धक बात है कि रेडक्रॉस मंडी ने जिले में 10 हजार सर्व स्वयंसेवी अपने साथ जोड़े हैं और विभिन्न गतिविधियों में उनका सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है। इस मौके जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी और उनकी धर्मपत्नी व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष मनु पंवार ने उदय रेग्मी और संगीता रेग्मी का स्वागत करते हुए उन्हें जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की विविध गतिविधियों से अवगत कराया। इससे पहले उदय रेग्मी ने सुंदरनगर अस्पताल का दौरा कर वहां जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रोगियों को प्रदान की जा रही डायलिसिस सुविधा का अवलोकन किया और इस पहल को खूब सराहा। उन्होंने इस पर खुशी जताई कि रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी जिले केे विभिन्न अस्पतालों में डायलिसिस, ईसीजी, एक्सरे जैसी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करवा कर जरूरतमंद लोगों की बड़ी सेवा कर रही है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button