स्वास्थ्य
जोगिंद्रनगर : पूर्व सांसद स्वर्गीय राम स्वरूप शर्मा की स्मृति में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
रक्तदान शिविर का आयोजन
नागरिक चिकित्सालय जोगिंद्रनगर में पूर्व सांसद स्वर्गीय राम स्वरूप शर्मा की स्मृति में परिवार एवं स्थानीय निवासियों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय सांसद रामस्वरूप शर्मा के बड़े बेटे शांति स्वरूप शर्मा ने बताया कि इसके अलावा 11 व 12 जून को मेडिकल हेल्थ चैकअप में बहुत से फ्री टेस्ट की सेवा दी जा रही है इसके साथ-साथ दो दिन खेलकूद प्रतियोगिता सांंस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। शांति स्वरूप शर्मा ने बताया कि इस उपलक्ष में अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किए गए। उन्होंने रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा की पुण्य स्मृति में भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।



