कोरोना ने फिर दी दस्तक

कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। पॉजिटिव मामले आने से फिर हलचल मच गई है। पिछले काफी समय से कोरोना शांत पड़ा हुआ था। जिस तरह से कोरोना संक्रमण कम होने के बाद लोगों की जीवनशैली में लापरवाही आई है उससे भी दिक्कत बढ़ सकती है। बाजारों के हाल भी बेकाबू हैं। लोगों ने मास्क तो उतारकर ही रख दिया है। न तो सेनेटाइजर का प्रयोग हो रहा है न ही सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं पर पालन हो रहा है। प्रोटोकाल सिर्फ दिखावे को प्रभावी किया गया है। वर्ष २०२२ में कोरोना लगभग जिले से चला गया था। इसके बाद सामान्य तरीके से लोगों ने जीना शुरू कर दिया। देश के विभिन्न हिस्सों में जिस तेजी के साथ कोरोना बढ़ रहा है यह चिंताजनक है। ऐसे में भी लोग अभी भी लापरवाही नहीं छोड़ रहे हैं। मिशन हास्पिटल कैंपस की ५२ वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है उससे यहां पर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। दोनों महिलाओं का परीक्षण एंटीजन से कराया गया था।



