अम्ब : युवाओं ने सिद्धू मुसेवाला के जन्मदिन पर लगाई छबील
सिद्धू मुसेवाला को श्रद्धांजलि अर्पित
कांग्रेस नेता एवं पंजाब के लोकप्रिय गायक सिद्धू मुसेवाला के जन्मदिवस पर शनिवार को लाडोली पंचायत के थड़ा गांव में युवाओं ने ठंडे पानी की छबील लगाई। इस दौरान छबील में सैंकड़ों लोगों ने ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई और दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुदर्शन सिंह बबलू भी शामिल हुए और उन्होंने मुसेवाला की फोटो पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सुदर्शन बबलू ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की अचानक हत्या से हर कोई स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े इतने बड़े स्टार की हत्या हो जाना कोई छोटी बात नहीं है। यह कहीं न कहीं खुफिया एजेंसियों के साथ साथ सरकार की भी नाकामी को दर्शाती है। आज देश का बच्चा-बच्चा सिद्धू मुसेवाला के परिवार के साथ खड़ा और उनके लिए इंसाफ की मांग उठा रहा है। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम जम्वाल, त्याई पंचायत के उपप्रधान गुलशेर मुहम्मद बांटू, डा. नरेश कुमार, राकेश सोनी, रमन, राजिंद्र पिंकू, जगरनाथ, अमन तक्खी, अनिल तक्खी व मंजीत सहित कई युवा उपस्थित रहे।



