स्वास्थ्य

डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं

कहते हैं जब कोई बीमार हो या किसी पीड़ा से ग्रस्त हो तो पहले भगवान का नाम मुंह से निकलता है, फिर डॉक्टर में ही उसे भगवान दिखता है। अगर आपकी मुश्किल के समय एक अच्छा डॉक्टर मिल जाए और प्यार और मानवता की भावना से आपकी देखभाल करे, तो उससे ज्यादा कुछ भी अच्छा नहीं। हमारे भारतीय डॉक्टर बहुत ही लायक हैं। यहां तक कि विदेशों में भी भारतीय डॉक्टरों का बोलबाला है। भारतीय डॉक्टर बहुत ही मेहनती और लायक होते हैं।
हमारे बहुत से लोग जो विदेशों में बसे हुए हैं वे भारत यानी अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं, चाहे वो बिजनेस आयकॉन हों या डॉक्टर हों या इंजीनियर हों या आम गांव से गया व्यक्ति, वहां के लोग हम भारतीयों से भी ज्यादा भारतीय हैं। जिनके रोम-रोम में भारतीय संस्कृति, देशभक्ति भरी हुई है। अकसर वहां भारतीय महफिलों में ‘चि_ी आई है, वतन से चि_ी आई हैÓ गीत पर भारतीयों को रोते देखा। लंदन में तो मिनी पंजाब है। अमरिका में 60 प्रतिशत भारतीयों के रेस्टोरेंट हैं। यानी हर जगह भारतीय छाए हुए हैं। अभी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो भारत को भी कुछ देना चाहते हैं।
कभी कभी आपने देखा होगा कि बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक अगर कोई ठीक हो जाता है, जो उनके घर वाले यह खुद वह बुजुर्ग उस डाक्टर को भी कितनी दुआ देकर जाता है। कि आप तो मेरे लिए भगवान हो, लेकिन कभी कभी अगर कुछ अस्पताल में अनहोनी हो जाए तो उसी भगवान को कई बातें सुनाई जाती हैं। और वे सुनते हैं। इसलिए डाक्टर कभी खुद से बुरा नहीं करता है हद से ज्यादा कोशिश करता है। हर किसी की जिंदगी बचाने में। वैसे कहते हैं आगे किस्मत का लिखा कोई मिटा नहीं सकता।
वैसे तो हर डाक्टर ही अच्छा व्यवहार करता है मरीज से, और कोई गुस्से से बोलता है तो डाक्टर को भी ध्यान रखना चाहिए। मरीज बड़ी उम्मीद लेकर डाक्टर के पास जाता है कि वे दवाई देंगे और मैं ठीक हो जाऊंगा।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button