स्वास्थ्य
कोविड-19 की तीन लहरों का सामना करने के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने की जोरदार वापसी
वित्त मंत्रालय
भारत के कोविड-रोधी टीकाकरण प्रयासों की प्रशंसा करते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि वर्ष की दूसरी छमाही में आर्थिक गतिविधियों ने जोरदार वापसी की और भारत के टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी आई।
कोविड-19 की तीन लहरों का सामना करने के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने जोरदार वापसी की है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने संसद को सौंपी गई रिपोर्ट में यह बात कही है। वित्त मंत्रालय ने बीते कल जारी अपनी अद्र्धवार्षिक रिपोर्ट में कहा कि भारत में महामारी की दूसरी लहर ने 2021 के मध्य तक आर्थिक वृद्धि पर बहुत ज्यादा असर डाला था, जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटने में देरी हुई।



