स्वास्थ्य

करी पत्ते के फायदे

ऐसे पौधे की पत्तियों के बारे में जिससे आप चिरपरिचित हैं। करी पत्ता क्या है? यानी कि ऐसी पत्तियां जिन्हें करी, सब्जी, दाल आदि में तड़का लगाते समय डालने से जायका ही बदल जाता है। इनकी लाजवाब खुशबू से तो मानो, दिल बाग-बाग हो जाता है। अब तो आपने समझ ही लिया होगा।
इसका नाम है करी पत्ता। जिसे मीठा नीम भी कहते हैं। यह देखने में नीम के जैसे ही दिखाई देते हैं मगर स्वाद में बेहतर और खुशबूदार होने की वजह से इसे मीठा नीम भी कहा जाता है।
करी पत्ते का उपयोग केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधनों एवं कई बीमारियों को दूर भगाने के लिए भी किया जाता है। इसके पौधे की जड़ों का उपयोग किडनी और आंखों के लिए भी किया जाता है।
करी पत्ते में भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है। यानी कि मल्टीविटामिंस से भरपूर है ये करी पत्ता। ये आपकी स्कैल्प (सिर की त्वचा) को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपके बाल लंबे और घने होते हैं। करी पत्ता सेहत के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
करी पत्ते के फ़ायदे बालों के लिए
लंबे, मजबूत और घने बालों के लिए
करी पत्ता या एक छोटा बाउल (एक कटोरा) करी पत्ता और 3 बड़े चम्मच दही लेकर इसे अच्छी तरह पीसकर इसके बाद इस हेयर मास्क का पेस्ट बनाकर अपने (सिर की त्वचा पर) लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में पानी और शेम्पू से बालों को धो लें। यकीन मानिए लबे, मजबूत और घने बालों के लिए इससे बेहतर और कोई नुस्खा नहीं।
बालों के बेहतर विकास के लिए-
सफेद बालों की रोकथाम के लिए आप 1  ताजा करी पत्ते और 2 से 3 बड़े चम्मच नारियल तेल को एक कटोरे अथवा किसी भी बर्तन में डालकर धीमी आंच में तक तक गर्म करें जब तक कि करी पत्ते का धूसर काला न हो जाए। तेल के छीटों से बचने के लिए गर्म करते समय थोड़ी दूरी बनाए रखें। ठंडा होने के बाद तेल को बालों की जड़ों में लगाए और धीरे-धीरे बालों में अंगुलियों से मसाज करें। एक घंटे या पूरी रात रखने के बाद इसे सुबह शेंपू से अच्छी तरह धो लें। अधिक फायदा लेने के लिए आप चाहें तो हफ्ते में 1 या 2 बार इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button